एएसआई ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास को गोली मार दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Sunday, January 29, 2023 - 19:30
0
एएसआई ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी

भुवनेश्वर, 29 जनवरी 2023, (आरएनआई)। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नव किशोर दास को गोली मार दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में उस समय हुई जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User