यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘बीमारू से विकास के ग्रोथ इंजन तक पहुंचा उत्तर प्रदेश’
लखनऊ (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी अपने संदेश में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए लिखा कि असीम संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश आज संघर्ष और सकारात्मक नीतिगत बदलावों के दम पर नई पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन प्रदेशवासियों के परिश्रम और सरकार की विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है।
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 77वें स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीअयोध्या धाम की आस्था, मथुरा की महिमा और काशी की दिव्य सांस्कृतिक विरासत से सुशोभित यह प्रदेश विकास और परंपरा की पुण्यभूमि है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस गौरवशाली अवसर पर बधाई देते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर पर गर्व जताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज ‘नए भारत’ की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति का पथ-प्रदर्शक बन रहा है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे निवेश, नवाचार और संस्कार की इस भूमि को आत्मनिर्भरता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने के संकल्प में सहभागी बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



