मोबाइल कोर्ट बना किसानों की आस, मौके पर दिलाया भूमि का अधिकार

Friday, April 24, 2026 - 20:34
Updated: 3 months ago
0
मोबाइल कोर्ट बना किसानों की आस, मौके पर दिलाया भूमि का अधिकार

‎गुना (आरएनआई) कलेक्टर की अभिनव पहल मोबाइल कोर्ट के तहत विभिन्‍न प्रकरणों का आपसी समन्‍वय के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शुक्रवार 24 अप्रैल को ग्राम खेराड में प्रेम सिंह गाडरी की भूमि पर अनावेदकों के कब्जा संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसे मौके पर सीमांकन कर राजस्व एवं पुलिस के द्वारा कब्जा दिलवाया गया। कब्जे के समय मौके पर डॉ. उदय सिंह तहसीलदार, तहसील मकसूदनगढ़, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कमल सिंह कोली, राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह भील, पटवारी बजे सिंह भिलाला, कोमल सिंह भील, राकेश यादव तथा कोटवार व पुलिस की ओर से चौकी प्रभारी रवि भिलाला की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। आवेदक एवं उसकी पत्नी तथा अनावेदक  मौके पर उपस्थित रहे। मौके पर आवेदक को भूमि माप कर सुपुर्द की गई। 

इसी प्रकार ग्राम महुआ खेड़ा में सुखराम लोधी द्वारा सर्वे क्रमांक 81 131 एवं 149 में से अपनी हिस्से की अपनी बिजली पानी एवं भूमि संबंधी समस्या का आवेदन दिया था। जिसमें मौके पर पाया गया कि सुखराम की भूमि पर स्वयं आवेदक का ही कब्जा है। उनके भाई मौके पर मौजूद रहे तथा मां ने स्वयं बताया कि सुखराम बिजली पानी एवं भूमि का उपयोग यथावत कर रहा है।  दोनों आवेदकों द्वारा अपनी समस्या का समाधान होने पर कलेक्टर श्री कन्‍याल को शुभकामनाएं प्रेषित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User