मानवता की मिसाल: विधायक जयवर्धन सिंह ने 16 दिव्यांगों को AI तकनीक से कृत्रिम अंग दिलाने लखनऊ भेजा

Thursday, May 21, 2026 - 23:12
Updated: 2 months ago
0
मानवता की मिसाल: विधायक जयवर्धन सिंह ने 16 दिव्यांगों को AI तकनीक से कृत्रिम अंग दिलाने लखनऊ भेजा

गुना(आरएनआई)राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 16 जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग उपचार हेतु लखनऊ रवाना किया। यह पहल जापान की आधुनिक 3D एवं AI तकनीक से निर्मित कृत्रिम हाथ एवं पैर उपलब्ध कराने की योजना के अंतर्गत की गई है।

जानकारी के अनुसार कल सभी हितग्राहियों की अत्याधुनिक 3D तकनीक के माध्यम से स्कैनिंग की जाएगी। इसके बाद लगभग एक माह की प्रक्रिया पूर्ण होने पर सभी को कृत्रिम हाथ एवं पैर लगाए जाएंगे। इस तकनीक से तैयार किए जाने वाले कृत्रिम अंग व्यक्ति के शरीर के अनुरूप बनाए जाते हैं, जिससे उन्हें सहजता एवं बेहतर सुविधा मिलती है।

विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल सभी हितग्राहियों के जीवन में नया आत्मविश्वास और नई उम्मीद लेकर आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User