ग्वालियर कलेक्ट्रेट में उल्टा फहराया गया तिरंगा, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर उठे सवाल

Monday, July 27, 2026 - 17:04
Updated: 3 days ago
0
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में उल्टा फहराया गया तिरंगा, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर उठे सवाल

कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट भवन पर तिरंगा कुछ समय तक उल्टी स्थिति में फहराता रहा। मामला सामने आने के बाद लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

हालांकि, इस मामले पर अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब देने से बचने की बात भी सामने आई है। अब सवाल यह है कि राष्ट्रीय ध्वज जैसे संवेदनशील विषय में हुई इस चूक के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी और क्या प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा?

फ़िलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि का इंतज़ार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User