मांडाखेड़ा की देवांगी मीना का UPSC में चयन, गांव में खुशी की लहर
गुना (आरएनआई) गुना जिले के मांडाखेड़ा गांव की प्रतिभाशाली छात्रा देवांगी मीना ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवांगी मीना, लीलाधर मीना की पुत्री हैं।

• देवांगी के चयन की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।
• परिवारजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
• ग्रामीणों ने कहा कि देवांगी की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
देवांगी की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में गर्व का माहौल है और लोग इसे गांव के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)