मतुआ गांव में चोरों का तांडव, दो घरों से लाखों की चोरी, तीसरे घर में जागने पर भागे

Wednesday, July 8, 2026 - 16:31
Updated: 26 days ago
0
मतुआ गांव में चोरों का तांडव, दो घरों से लाखों की चोरी, तीसरे घर में जागने पर भागे

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम मतुआ में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। दो घरों में नकदी सहित लाखों रुपए के कीमती जेवर पार कर दिए। तीसरे घर में परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गए। पूरे मामले की सूचना पीड़ित परिवारों ने कछौना पुलिस को दे दी है।

       मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा मतुआ में अज्ञात चोरों ने कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की रात मतुआ निवासी इरफान के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कीमती जेवर सोने का हार, झूमर, मांग टीका, अंगूठी, झाला, पायल सहित सोने चांदी के लाखों रुपए के जेवर पार कर दिए। इसके बाद विमलेश सक्सेना के घर की छत पर चढ़कर घरों में घुसकर 36 हजार रुपये नगदी, जेवर, सोने चांदी की झुमकी, झाला, मंगलसूत्र, पायल सहित लाखों रुपए की ज्वैलरी पार कर दी। इसके बाद पप्पू कश्यप के घर में घुसने के प्रयास में परिजन जाग गए, परिजनों को जगा देख चोर भाग निकले। गांव में शोर गुल होने लगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। कोतवाली कछौना में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस की शिथिलता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। उसके पीछे कारण पुलिस व आम आदमी के बीच संवाद की कमी है। ग्राम सुरक्षा समितियां कागजों पर ही संचालित है। पुलिस की कार्यशैली केवल वसूली तक सीमित रह जाती है। सुबह से गांवो में जुआ के फड़ सज जाते हैं। जिसके कारण अपराधिक घटनाओं में इजाफा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User