भू-माफियाओं से मुक्ति दो या इच्छा मृत्यु दो—सहरिया समाज का आरोप, बिना नोटिस जमीन खाली कराने की कोशिश पर बवाल

Jan 27, 2026 - 20:41
Jan 27, 2026 - 20:44
 0  135

गुना (आरएनआई) गुना जगनपुर चक निवासी बुंदेल सिंह बलराम सिंह कमरबाई शरदबाई सहरिया सहित दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने आज कलेक्टर जनसुनवाई में जाकर आवेदन दिया बुंदेल सिंह सहरिया ने बताया कि उसकी जमीन पर कुछ दबंग भूमाफियाओं ने प्रशासन की सांठगाठ से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है जबकि वह जमीन पर बरसों से काबिज है सारे कागज हैं,पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तहसीलदार और स्टाफ द्वारा बिना नोटिस दिये उसको धमकियां दी जा रही है जमीन खाली करने की, कहते हैं कि जमीन तुम्हारी नहीं हैं,इनको गाड़ी में डाल कर थाने ले चलो। जब सहारिया लोगो ने उनकी वीडियो बनाई तो तहसीलदार बैरवा कैमरे से मुंह छुपाकर वहां से हट कर निकल लिए। आज सहरिया समाज के कई लोग जनसुनवाई में पहुंचे और कहा की हमारी जमीन पर यदि प्रशासन ने कोई हेर फेर किया तो हम सभी गुना से ही दिल्ली तक पैदल जाएंगे सिंधिया जी के पास न्याय के लिए,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0