बिहार विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पास रद्द होने पर विरोध, विधानसभा परिसर के बाहर माइक-कैमरे रखकर किया प्रदर्शन

Sunday, July 26, 2026 - 12:50
0
बिहार विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पास रद्द होने पर विरोध, विधानसभा परिसर के बाहर माइक-कैमरे रखकर किया प्रदर्शन

पटना। बिहार विधानसभा के जुलाई 2026 के मानसून सत्र के दौरान दो पत्रकारों के विधानसभा प्रवेश पास रद्द किए जाने के विरोध में राजधानी पटना में पत्रकारों ने अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पत्रकार अपने-अपने चैनलों के माइक और कैमरे जमीन पर रखकर विरोध जताने पहुंचे।

प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों का कहना था कि यह कार्रवाई केवल दो पत्रकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज को दबाने का प्रयास है। उनका आरोप था कि सरकार आलोचनात्मक सवालों से बचना चाहती है और केवल अपनी उपलब्धियों की प्रशंसा सुनना चाहती है।

पत्रकारों ने मांग की कि दोनों पत्रकारों के विधानसभा प्रवेश पास तत्काल बहाल किए जाएं। साथ ही मीडिया को बिना किसी दबाव या भेदभाव के स्वतंत्र रूप से अपना काम करने दिया जाए। उन्होंने विधानसभा में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद व्यवस्था को और मजबूत करने की भी मांग उठाई।

उधर, इस मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष ने भी जोरदार हंगामा किया। विपक्षी दलों ने पत्रकारों के प्रवेश पास रद्द किए जाने का विरोध करते हुए सदन के बहिष्कार की चेतावनी दी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मामले पर चर्चा कराने और संबंधित पक्षों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी इस मुद्दे को लेकर सदन और विधानसभा परिसर के बाहर राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में बहस जारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User