आयकर छापा: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों का दो साल में दोगुना कारोबार, सरकारी ठेकों में बड़ा दखल

Friday, February 27, 2026 - 11:33
0
आयकर छापा: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों का दो साल में दोगुना कारोबार, सरकारी ठेकों में बड़ा दखल

लखनऊ (आरएनआई)। बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर पड़े आयकर छापे में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विधायक और उनके करीबियों से जुड़ी कंपनियों का कारोबार पिछले दो वर्षों में दोगुना हो गया। खासकर सड़क निर्माण और खनन जैसे सरकारी ठेकों में उनकी कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी पाई गई है।

आयकर विभाग की तलाशी के दौरान विभिन्न स्थानों से कागज के पन्ने, डायरी, हस्तलिखित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों के अनुसार ये दस्तावेज बेहिसाब लेनदेन और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की ओर इशारा करते हैं। प्रथमदृष्टया जांच में वित्तीय हेराफेरी के सुराग भी मिले हैं, जिनकी गहन पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक विभाग अब यह भी खंगाल रहा है कि विधायक और उनके करीबियों की कंपनियों ने खनन के कितने पट्टे हासिल किए, उनमें से कितने पर वास्तविक खनन हुआ और कितना राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में उनकी कंपनियों द्वारा कथित अवैध खनन के चलते करीब 60 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का उल्लेख किया गया था। माना जा रहा है कि उसी रिपोर्ट के आधार पर आयकर विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अन्य संबंधित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुक्रवार तक जारी रह सकती है।

उधर, आयकर की कार्रवाई पर विधायक के बेटे प्रिंस युकेश सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गोमतीनगर स्थित आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की जांच चल रही है और परिवार पूरी तरह से अधिकारियों का सहयोग कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता स्वस्थ हैं और आवश्यक दवाइयों के साथ आराम करते हुए जांच में सहयोग दे रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User