बजट में आर्थिक वृद्धि पर जोर; मुंबई को पसंद आने चाहिए प्रस्ताव : निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश आम बजट में मुख्य ध्यान आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित किया गया है।

Saturday, February 4, 2023 - 18:45
0
बजट में आर्थिक वृद्धि पर जोर; मुंबई को पसंद आने चाहिए प्रस्ताव : निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मुंबई, 4 फरवरी 2023, (आरएनआई)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश आम बजट में मुख्य ध्यान आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित किया गया है।

सीतारमण ने एक फरवरी को बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बजट में जो प्रस्ताव किये गये हैं, उससे राजकोषीय मजबूती और वृद्धि, विशेष रूप से समावेशी वृद्धि को गति मिलेगी।

बजट पेश करने के बाद मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ यहां पहुंचीं वित्त मंत्री ने कहा, “वृद्धि पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। हम पुनरुद्धार के साथ आर्थिक वृद्धि की बनाये रखना चाहते हैं।”

उन्होंने वृद्धि सुनिश्चित करने का श्रेय देश की जनता को दिया, जिसने देश को दूसरी सबसे तेज वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए महामारी के बीच सरकार द्वारा लाए गए राहत और नीतिगत कदमों को तत्परता से स्वीकार किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा थी कि उच्च सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को जारी रखा जाए। इसी कारण उन्होंने 10 लाख करोड़ रुपये के उच्च परिव्यय का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा, “मुंबई को बजट प्रस्ताव पसंद आने चाहिए।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User