फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से वाहन चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 2.200 किलोग्राम गांजा एवं जप्त

Monday, May 11, 2026 - 18:11
Updated: 3 months ago
0
फतेहगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता से वाहन चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 2.200 किलोग्राम गांजा एवं जप्त

गुना (आरएनआई) फतेहगढ़ थाना अंतर्गत वाहन चैकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

           उल्लेखनीय है कि गत् दिवस की शाम फतेहगढ़ थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा छबड़ा रोड़ स्थित ग्राम हमीरपुर नर्सरी के समीप वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान छबड़ा की ओर से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP08 ZB 8258 पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया । पुलिस को देखकर उसने से वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने द्वारा तत्परता से मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम धारा सिंह पुत्र रामचरण लोधा उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम दौरान थाना विजयपुर जिला गुना बताया एवं तलाशी लेने पर उसके पीठ पर टंगे बैग से 2.200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। 

 आरोपी से बरामद गांजा अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 70 हजार रुपये सहित कुल 1.20 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 93/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User