प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन की हालत में सुधार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां हीराबेन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सुबह उन्होंने तरल आहार भी ग्रहण किया।

Thursday, December 29, 2022 - 17:30
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन की हालत में सुधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन

अहमदाबाद, 29 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी मां हीराबेन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सुबह उन्होंने तरल आहार भी ग्रहण किया।

हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।

सोमभाई मोदी ने कहा, ‘‘ उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह अभी काफी बेहतर हैं। वे अपने हाथ और पैर भी हिला पा रही हैं। उन्होंने इशारों में हमें बताया कि हम उन्हें बिठा दें । साथ ही उन्होंने अस्पताल की ओर से दिया गया तरल आहार भी ग्रहण किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज सीटी स्कैन और एमआरआई किए जाने के बाद चिकित्सक उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में फैसला करेंगे।’’

अस्पताल ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री की मां की हालत स्थिर है।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे।

उन्होंने सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त चिकित्सा सुविधा में चिकित्सकों से भी बात की थी।

हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है।

प्रधानमंत्री जब भी गुजरात दौरे पर आते हैं, तो नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User