पौराणिक धरोहरों के संरक्षण व पर्यटन विकास पर डीएम अनुनय झा सख्त
हरदोई (आरएनआई) स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के मंदिरों एवं पर्यटन स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता परक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद की पौराणिक एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी पांडुलिपियों को शीघ्र अपलोड कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जिले के गौरवशाली इतिहास की जानकारी उपलब्ध हो सके।
डीएम ने पर्यटन अधिकारी से अब तक हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से सरस हाट के लिए प्रस्तावित स्थल चयन के संबंध में भी जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)