झोपड़ी में लगी आग से विधवा का आशियाना राख, 6 बकरों की जलकर मौत

Monday, May 18, 2026 - 20:21
Updated: 3 months ago
0
झोपड़ी में लगी आग से विधवा का आशियाना राख, 6 बकरों की जलकर मौत

कछौना(हरदोई) (आरएनआई)विकासखंड कछौना की ग्रामसभा महमूदपुर धतिंगड़ा में रविवार को अज्ञात कारणों से विधवा महिला की झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में 2 बकरी और 4 बकरे जलकर मर गए, जबकि कई बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की चपेट में आने से घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।

ग्रामसभा महमूदपुर धतिंगड़ा निवासी विधवा महिला राजकुमारी बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। बताया गया कि रविवार को अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग में बंधे बकरी और बकरे बाहर नहीं निकल सके और जलकर मर गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। इस हादसे से पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों, ग्राम प्रधान और समाजसेवी नृपेंद्र वर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। समाजसेवी नृपेंद्र वर्मा ने तत्काल राशन, कपड़े और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराकर सहायता की। इस दौरान अरुण शुक्ला, अश्वनी कुमार, अजय वर्मा, अरविंद और सत्य प्रकाश समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User