पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव में शर्मा अध्यक्ष, सोलंकी महासचिव और गौतम कोषाध्यक्ष चुने गए
डॉ. सुरेन्द्र शर्मा
जयपुर, 2 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में कल रात राधारमण शर्मा अध्यक्ष, रामेंद्र सोलंकी महासचिव एवं राहुल गौतम कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी सत्य पारीक ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर विजेंदर जयसवाल 278 मत और राहुल भारद्वाज को 245 मत लेकर निर्वाचित घोषित किया। पिछले 31 मार्च को सभी पदों के लिए मतदान हुआ था।
चुनाव परिणाम के अनुसार कोषाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम ने चुनाव जीता और उन्हें 384 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल त्रिवेदी को हराया है। श्री त्रिवेदी को 325 मत मिले हैं वही संतोष कुमार शर्मा को 85 वोट मिले।
इससे पहले चुनाव अधिकारी ने कार्यकारिणी के 10 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया। इनमें पिरियोंडीकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सन्नी अत्रे एवं उपाध्यक्ष ओमवीर भार्गव भी शामिल हैं। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में मोनिका शर्मा 488, अनिता शर्मा 304, दिनेश सैनी 299, पुष्पेंद्र राजावत 284, सन्नी अत्रे 269, नमो अवस्थी 265, विकास आर्य 259, उमंग माथुर 254, ओमवीर भार्गव 242 एवं दिनेश अधिकारी को 239 मत मिले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



