पानीपत में भीषण आग में दंपती और चार बच्चों की मौत; पूरा परिवार खत्म

हरियाणा के पानीपत में बृहस्पतिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद घर में लगी आग में एक ही परिवार के छह सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक दंपती और उनके चार बच्चे शामिल हैं।

Thursday, January 12, 2023 - 16:30
0
पानीपत में भीषण आग में दंपती और चार बच्चों की मौत; पूरा परिवार खत्म

चंडीगढ़, 12 जनवरी 2023, (आरएनआई)। हरियाणा के पानीपत में बृहस्पतिवार को गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद घर में लगी आग में एक ही परिवार के छह सदस्यों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक दंपती और उनके चार बच्चे शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना पानीपत जिले के बिचपारी गांव के पास तहसील कैंप इलाके में हुई।

तहसील कैंप पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक फूल कुमार ने बताया, “घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपती और उनके दो बच्चे शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि घर में आग सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण लगी।

कुमार के मुताबिक, घटना में जान गंवाने वाला परिवार पश्चिम बंगाल से हरियाणा आ बसा था। उन्होंने बताया कि पति पत्नी दोनों पानीपत की एक फैक्टरी में काम करते थे।

पड़ोसियों के अनुसार, उन्होंने घर से धुआं बाहर निकलता देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। उन्होंने बताया कि बचाव दल के पहुंचने तक परिवार के छहों सदस्य बुरी तरह से झुलस चुके थे।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अब्दुल (45), उसकी पत्नी (40) और 18 व 16 साल की दो बेटियों तथा 12 व 10 वर्ष के बेटों के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User