पाकिस्तान सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया

पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। यह जानकारी बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

Saturday, June 24, 2023 - 14:00
0
पाकिस्तान सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया

चंडीगढ़, 24 जून 2023, (आरएनआई)। पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। यह जानकारी बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

अधिकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार रात ड्रोन देखा और उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की।

बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मार गिराया गया ड्रोन शनिवार सुबह लखना गांव के एक खेत से बरामद किया गया।

बीएसएफ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के लखना गांव में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। एक बार फिर, पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User