पश्चिम बंगाल चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने जताया आभार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता बबिता तिवारी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके लिए सम्मान और प्रेरणा की बात है।
अपने संदेश में बबिता तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी बी.एल. संतोष, सुनील बंसल, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती सहित संगीता यादव और सुजाता पाध्य का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में कार्य करने योग्य समझा और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी, जिसके लिए वह सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के मार्गदर्शन में वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करती रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)