परम् वीतरागी व भजनानंदी संत थे बाबा रामदास महाराज : बड़े भगतजी महाराज

Tuesday, March 21, 2023 - 20:23
0
परम् वीतरागी व भजनानंदी संत थे बाबा रामदास महाराज : बड़े भगतजी महाराज

वृन्दावन।दावानल कुंड क्षेत्र स्थित करह आश्रम में विजय राघव सरकार ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे 19 वें अष्टदिवसीय सियपिय मिलन महोत्सव के अंतर्गत संपन्न हुए संत-विद्वत सम्मेलन में आश्रम प्रभारी बड़े भगतजी महाराज व राम अवतार भगतजी ने कहा कि करह बिहारी सरकार बाबा राम दास महाराज परम् वीतरागी व भजनानंदी संत थे।उन जैसी पुण्यात्माओं का अब युग ही समाप्त हो गया है।उनकी स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा व ऊर्जा प्रदान करती रहेंगी।
प्राचार्य अनिल शास्त्री व भागवताचार्य विवेक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारे सदगुरुदेव करह बिहारी सरकार बाबा राम दास महाराज अत्यंत चमत्कारिक संत थे।उनकी वाणी अत्यंत सिद्ध थी।वे जिससे जो कुछ कह देते थे,उनकी वह वाणी अक्षरश: सत्य सिद्ध होती थी।
अखंडानंद आश्रम के पुस्तकालयाध्यक्ष संत सेवानंद ब्रह्मचारी व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि करह आश्रम के संस्थापक करह बिहारी सरकार बाबा राम दास महाराज अत्यंत सेवाभावी संत थे।उनके द्वारा समूचे देश में कई स्थानों पर जो सेवा प्रकल्प संचालित किए गए वो आज भी उनके आशीर्वाद से निरन्तर तीव्र गति से चल रहे हैं।जिनसे असंख्य व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं।
इससे पूर्व राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त प्रख्यात रासाचार्य स्वामी पंडित फतेह कृष्ण शर्मा की रास मंडली द्वारा रासलीला का अत्यंत नयनाभिराम व चित्ताकर्षक मंचन किया गया।रात्रि को सरस भजन संध्या आयोजित की गई।जिसमें कई ख्यातिनामा भजन गायकों ने श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का गायन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर दीनबंधु दास महाराज,संत वनमाली दास महाराज, दिनेश बाबा, रासाचार्य राधाकांत शर्मा, युवा साहित्यकार डॉ. आर.के. शर्मा, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, पंडित ईश्वरचंद्र रावत आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User