निजी अस्पताल की लापरवाही से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया वसूली और धोखाधड़ी का आरोप

Tuesday, March 24, 2026 - 15:35
Updated: 4 months ago
0
निजी अस्पताल की लापरवाही से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया वसूली और धोखाधड़ी का आरोप

कछौना, हरदोई (आरएनआई) जिले की कोतवाली कछौना क्षेत्र से चिकित्सा क्षेत्र को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक पिता ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही और उनकी बेटी की मृत्यु को छिपाकर पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम मडिलहिया (मजरा गौहानी) कोतवाली कछौना निवासी अरुण कुमार ने प्रभारी निरीक्षक कछौना को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी 4 वर्षीय पुत्री आरुषी को इलाज के लिए कछौना के एन०बी० अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि वहां के डॉक्टरों ने बच्ची के इलाज में घोर लापरवाही बरती, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित पिता के अनुसार, बच्ची की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने सच्चाई छिपाई हैं, 21 मार्च 2026 की सुबह डॉक्टरों ने परिजनों को बुलाकर कहा कि बच्ची की हालत बहुत खराब है और उसे लखनऊ रेफर करना पड़ेगा, जिसके लिए तत्काल 20,000 रुपये जमा करने को कहा गया। घबराए पिता ने किसी तरह पैसे जुटाकर अस्पताल में जमा किए। इसके बाद जब वे अपनी पुत्री को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचे, तो वहां के डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की मृत्यु करीब 2 से 3 घंटे पहले ही हो चुकी थी। पीड़ित अरुण कुमार का कहना है कि एन०बी० अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी बेटी की मौत सुबह करीब 7:00 बजे ही होने के बावजूद उसे रेफर करने के नाम पर उनसे पैसे ठगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User