संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने दुपट्टे के सहारे लगाया फंदा, परिजनों में मचा कोहराम
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम त्यौरी में 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में घर में दुपट्टा से फांसी लगाकर जीवन खत्म कर लिया। इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम त्यौरी निवासी बबलू वर्मा की 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। किशोरावस्था जिंदगी के बदलाव की विशेष अवस्था होती है। जिसमें जिंदगी से काफी उल्लास व सपने होते हैं।शारीरिक व मानसिक तेजी से काफी बदलाव होते है।किशोरावस्था की अपनी दुनिया होती है। परिवार से संवाद हीनता के कारण व संवाद न होने के कारण युवा, किशोर, किशोरियां अवसाद में आ जाते हैं। मन मुताबिक कार्य न होने के कारण इस तरह के जोखिम भरे कदम उठा लेते हैं। जिसका दंश परिवारजनों को जीवन भर झेलना पड़ता है। कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)