देहरादून पुलिस ने की उर्मिला सनोवर से लंबी पूछताछ, ऑडियो क्लिप भेजी जाएगी एफएसएल

Jan 8, 2026 - 15:16
 0  189
देहरादून पुलिस ने की उर्मिला सनोवर से लंबी पूछताछ, ऑडियो क्लिप भेजी जाएगी एफएसएल

देहरादून (आरएनआई) पिछले कई हफ्तों से चर्चाओं में बनी हुई उर्मिला सनोवर आज देहरादून पुलिस के समक्ष पेश हुईं। पुलिस द्वारा जारी नोटिस के तहत उर्मिला सनोवर ने थाना नेहरू कॉलोनी और थाना डालनवाला में दर्ज अभियोगों के संबंध में अपने बयान दर्ज कराए। पूछताछ का सिलसिला कई घंटों तक चला।

जानकारी के अनुसार, बीती देर शाम उर्मिला सनोवर स्वामी दर्शन भारती के साथ देहरादून पहुंची थीं, जिसके बाद आज वे विवेचना में सहयोग के लिए पुलिस के सामने उपस्थित हुईं। दोनों मुकदमों के विवेचकों द्वारा उनके बयान अंकित किए गए, जिनकी ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

पूछताछ के दौरान उर्मिला सनोवर ने विवेचकों को सुरेश राठौड़ के साथ हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सौंपी। पुलिस के अनुसार, उक्त ऑडियो क्लिप को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा जाएगा, ताकि इसकी प्रमाणिकता की जांच की जा सके।

विवेचना के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन खबरों के संबंध में भी जानकारी ली, जिनमें उर्मिला सनोवर द्वारा अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि, पूछताछ के दौरान उन्होंने कोई अतिरिक्त साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पुलिस को दिए गए बयानों में आगे कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

वहीं, उर्मिला सनोवर ने अपनी सुरक्षा को लेकर एसएसपी आवास कार्यालय में एसएसपी देहरादून को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने एलआईयू से मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.