वन भूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट, वाहन तोड़े

Thursday, January 8, 2026 - 15:21
Updated: 7 months ago
0

श्योपुर.(आरएनआई) श्योपुर जिले के बड़ौदा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मसावनी बीट में वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों द्वारा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

घटना के दौरान अतिक्रमणकारियों ने एक वनकर्मी के साथ मारपीट भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख वन विभाग की टीम को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि संबंधित क्षेत्र में जंगल के पेड़ों की अवैध कटाई कर लंबे समय से वन भूमि पर कब्जा किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर विभागीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। वन विभाग द्वारा मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User