ढोल-नगाड़ों से सेवानिवृत्त फौजी का ग्रामीणों ने किया स्वागत, अपनों के बीच खुशी के पल में भी हुई आंखें नम
कछौना(हरदोई)(आरएनआई) विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा गौहानी का निवासी युवा फौजी प्रदीप कुमार चौरसिया के सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों ने अपने गांव के फौजी का जोरदार स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। अपने गांव में गांव के लोगों का स्वागत व प्यार पाकर अभिभूत नजर आये। कछौना के ग्रामसभा गौहानी का मूल निवासी किसान तेजराम चौरसिया का पुत्र प्रदीप कुमार चौरसिया भारतीय सेना में फौजी के रूप में तैनाती हो गई। छोटी उम्र में सेना में भर्ती होने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा सैनिक प्रदीप कुमार चौरसिया ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी व लगन से की। निष्ठा के साथ ड्यूटी करते हुए वह 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो गए। फौजी के अंदर आज भी वही जोश व उत्साह है। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद गांव की बेहतरी के लिए ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को फौजी के लिए तैयार करने का संकल्प लिया जिससे उनके क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा युवा फौज में जाकर देश की सेवा कर सकें। हमारा देश यूंही अपनी शान बरकरार रखें। सेवानिवृत्ति फौजी प्रदीप कुमार चौरसिया उर्फ रामू का ग्राम प्रधान कप्तान, परिजनों, मित्रों व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉक्टर राजीव कुमार चौरसिया, मोहित चौरसिया, सोहित कुमार चौरसिया, अधिवक्ता संत कुमार यादव, जीत बहादुर यादव, विकास अधिकारी एलआईसी श्रवण चौरसिया, डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा, विनय राठौर, गोलू कोटेदार, रोहित सिंह, शिक्षक आशुतोष प्रजापति सहित ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने माला पहनाकर एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया। सेवानिवृत्ति फौजी प्रदीप कुमार चौरसिया उर्फ रामू ने जिस गांव की गलियों में खेलकर शिक्षा ग्रहण की, वहां अपनों के बीच प्यार व स्नेह पाकर अभिभूत नजर आए, उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)