पीलीभीत में ‘करोड़पति चपरासी’ का खेल बेनकाब: फर्जी आईडी से 5 करोड़ का गबन, 7 महिलाएं गिरफ्तार

Sunday, May 3, 2026 - 13:42
0
पीलीभीत में ‘करोड़पति चपरासी’ का खेल बेनकाब: फर्जी आईडी से 5 करोड़ का गबन, 7 महिलाएं गिरफ्तार

पीलीभीत से एक चौंकाने वाला भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से जुड़े एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का गबन कर डाला। आरोपी इलहाम उर रहमान शम्सी पर आरोप है कि उसने 2024 से 2026 के बीच फर्जी बेनिफिशियरी आईडी बनाकर करीब 5 करोड़ रुपये सरकारी खाते से निकाल लिए।

जानकारी के मुताबिक, इलहाम DIOS कार्यालय में वेतन बिल और टोकन जेनरेशन जैसे अहम काम देख रहा था। इसी का फायदा उठाकर उसने ट्रेजरी सिस्टम में हेरफेर किया और कई खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपनी पत्नी समेत कई महिलाओं के खातों में पैसे भेजे।

मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी इलहाम, उसकी पत्नियों और कुल 7 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं गाजियाबाद, बुलंदशहर, संभल और बिजनौर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

विक्रम दहिया के अनुसार, इस मामले की शिकायत 13 फरवरी 2026 को DIOS राजीव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 98 ट्रांजेक्शन के जरिए अपनी पत्नी अर्शी खातून के खाते में ही 1 करोड़ से ज्यादा रकम ट्रांसफर की।

पुलिस ने अब तक 53 संदिग्ध बैंक खातों में करीब 5.50 करोड़ रुपये की राशि फ्रीज कर दी है। मामले की जांच जारी है और यह खुलासा सरकारी तंत्र में निगरानी और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User