डीएमएफ कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Thursday, May 21, 2026 - 20:15
Updated: 2 months ago
0
डीएमएफ कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गुरुवार को डी0एम0एफ0 कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित 

रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User