जिलाधिकारी ने की सीएम डैस बोर्ड (विकास) की समीक्षा बैठक

Thursday, May 21, 2026 - 20:11
Updated: 2 months ago
0
जिलाधिकारी ने की सीएम डैस बोर्ड (विकास) की समीक्षा बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति परिलक्षित होती है जिसकी समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है। प्रतिमाह सभी जिलों की रैंकिंग शासन द्वारा जारी की जाती है। प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग की अनवरत समीक्षा की जाये। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। इस अवसर पर, लुक्का चिकित्सा अधिकारी भवनाथ पांडे, ज्वाइन मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आरती एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश , डीसी मनरेगा रवि प्रकाश , डीआरओ विनय कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User