अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 का बड़ा संगठन विस्तार, अजय श्रीवास्तव को हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की कमान

Thursday, May 21, 2026 - 23:08
0
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 का बड़ा संगठन विस्तार, अजय श्रीवास्तव को हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की कमान

हावड़ा/चंडीगढ़ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी ने संगठन विस्तार के लिए पंजाब प्रदेश के तेज तर्रार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर का प्रदेश प्रभारी घोषित किया हैं।

पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के प्रदेश प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव जी इन राज्यों में संगठन मजबूत विस्तार करने के लिए इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों का पैनल बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को देंगे।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने बताया कि इन राज्यों में नामों का पैनल आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी प्रदेश अध्यक्ष घोषणा करेंगे।

अजय श्रीवास्तव जी के मनोनयन पर राष्ट्रीय पदाधिकारी गण प्रदेश अध्यक्ष गण ने शुभकामनाएं बधाई दिया।

उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ पंकज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव नेता जी ने दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User