ज्योलीकोट में सड़क हादसा: लखनऊ के छह पर्यटकों की टवेरा खाई में गिरी, दो गंभीर, SDRF ने किया रेस्क्यू

Thursday, July 23, 2026 - 13:16
0
ज्योलीकोट में सड़क हादसा: लखनऊ के छह पर्यटकों की टवेरा खाई में गिरी, दो गंभीर, SDRF ने किया रेस्क्यू

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार सुबह ज्योलीकोट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनीताल घूमकर लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटकों की टवेरा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य पर्यटकों को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल भ्रमण के बाद हल्द्वानी लौट रहे थे। उनके साथ वाहन चालक हल्द्वानी निवासी संग्राम सिंह भी मौजूद थे। सभी टवेरा वाहन (यूके-04-टीबी-3870) से काठगोदाम की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर-1 से कुछ आगे वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से फिसलकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य पर्यटक को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User