जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जल जीवन मिशन की बैठक

Tuesday, July 7, 2026 - 20:33
Updated: 27 days ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जल जीवन मिशन की बैठक

हरदोई (आरएनआई)।आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पूर्ण की जा चुकी योजनाओं एवं निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि संचालित समस्त योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुये जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुर्नस्थापन का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये। पुर्नस्थापन कार्य में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा इसकी नियमित रूप से संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता की जांच भी की जाये। सभी योजनाओं में निरन्तर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आइजीआरएस सन्दर्भो के निस्तारण की प्रगति असंतोषजनक होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित विकास खण्डों के जेई को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ‎बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User