जनसेवा के प्रतीक थे धर्मगज सिंह सोमवंशी, उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत : जयवीर सिंह

Tuesday, July 7, 2026 - 20:32
Updated: 26 days ago
0
जनसेवा के प्रतीक थे धर्मगज सिंह सोमवंशी, उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत : जयवीर सिंह

हरदोई। ग्राम बाबूपुर कचनारी में आयोजित समारोह में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पूर्व सांसद एवं विधायक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर देशराज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की ओर से स्थापित 'अपना घर' वृद्धाश्रम का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

समारोह की शुरुआत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऑनलाइन संबोधन प्रसारित किया गया। उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने प्रतिमा अनावरण और वृद्धाश्रम के उद्घाटन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सेवा परियोजना उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि धर्मगज सिंह सोमवंशी जनसेवा के प्रतीक थे और उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, जनकल्याण, बुजुर्गों के सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' और विधायक श्याम प्रकाश ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन', वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक बाजपेयी, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User