गुरु पूर्णिमा पर स्वस्तिक गेस्ट हाउस में भव्य सत्संग, चार जिलों से पहुंचे श्रद्धालु
कछौना, हरदोई।(आरएनआई) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सत्संग मथुरा के तत्वाधान में स्वस्तिक गेस्ट हाउस में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु महिमा का गुणगान व आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाया। सत्य संघ के दौरान गुरु जी श्री गजराज सिंह ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा खुद ही मनुष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान कर ज्ञान के प्रकाश से आज्ञान के अंधकार को दूर करते हैं। गुरु पूर्णिमा की ध्यान, सत्संग, भजन, प्रवचन, कार्यक्रम व ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। ध्यान में विचारों से मुक्त बैठना ही आत्म साक्षात्कार होता है। चेतन अनुभूति होती है। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर सत्संगी भाई, बहनों श्रवण गुप्ता, प्रबंधक अजय गुप्ता, उमेश सोनी, एलआईसी अभिकर्ता रामऔतार गुप्ता, लालन गुप्ता, मुस्कान हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर महेंद्र पाल, उत्तम गुप्ता, व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल गुप्ता, सत्यम गुप्ता, डब्बू शुक्ला, सीपेश गुप्ता, ओ०पी० राठौर, स्वास्तिक गेस्ट हाउस के संचालक सतीश कुमार दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार राठौर, राज किशोर गुप्ता सहित उन्नाव, कानपुर, सीतापुर, हरदोई के श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर आध्यात्मिक वातावरण में आनंद उठाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)