केंट थाना पुलिस की कार्यवाही, हनुमान चौराहा स्थित होटल से चोरी का मात्र 24 घंटे में सफल खुलाशा, प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार कर, चोरी गया संपूर्ण माल बरामद

Monday, January 5, 2026 - 19:56
Updated: 7 months ago
0

गुना (आरएनआई) कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा हनुमान चौराहे स्थित होटल में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर ही सफल खुलाशा किया गया है ।  

उल्लेखनीय है कि 04 जनवरी 2026 को फरियादी विशाल राठौर निवासी सांई विहार कॉलोनी कर्नेलगंज गुना के द्वारा केंट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि हनुमान चौराहे पर विवेक रेस्टोरेंट नाम से उसकी नास्ते की होटल है । 03-04 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा होटल की शटर के ताले तोड़कर अंदर से एक मशाला ग्राइण्डर मशीन, एक गैस सिलेण्डर, बर्तन आदि चोरी कर लिए गए हैं । जिसकी रिपोर्ट पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 11/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

               पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये जा रहे निर्देशों के पालन में केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की सघन तलाश की, इसमें पुलिस के निरंतर सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही चोरी में अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत की जाकर जिसकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर केंट थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी गोलू उर्फ धापू पुत्र पंचू कोरी उम्र 25 साल निवासी गुलाबगंज केंट गुना को गिरफ्तार कर, जिसके कब्जे से प्रकरण में चोरी गया संपूर्ण माल बरामद किया गया, साथ ही घटना में प्रयुक्त एक सायकिल व एक सरिया भी जप्त किया गया है । उसी रात आरोपी द्वारा पास ही स्थित दो और दुकानों से भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाया ।

               गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सीसीटीव्ही कंट्रोल प्रभारी निरीक्षक विकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी एवं सीसीटीव्ही कंट्रोल से सउनि भूपेन्द्र सेंगर, आरक्षक राजेश जाटव, आरक्षक ओमचरण कुशवाह, आरक्षक दीपक राठौर, महिला आरक्षक प्रियंका चौहान, महिला आरक्षक शिखा व महिला आरक्षक प्रिया टुण्डेले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User