ओडिशा के गंजाम जिले में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, सात घायल

ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Monday, June 26, 2023 - 13:00
0
ओडिशा के गंजाम जिले में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, सात घायल

बेहरामपुर (ओडिशा), 26 जून 2023, (आरएनआई)। ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे में पर दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वालों के परिवार वालों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की है।

बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ, जब एक बारात लेकर जा रही बस एक अन्य यात्री बस से टकरा गई।

बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि घायल लोगों को वहां से निकाला गया और अस्पतालों में पहुंचाया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे।’’

उन्होंने बताया कि घायल लोगों को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और दिगपहांडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो घायलों को बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

इस बीच, विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने की मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक टवीट में मोदी ने कहा, ‘‘ओडिशा के गंजाम जिले में बस हादसे की खबर दुखद। अपने परिवार वालों को खोने वालों के साथ संवेदनाएं। घायल जल्द स्वस्थ हों। जान गंवाने वालों के परिवार वालों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

शाह ने ट्वीट किया, “दिगपहांडी (ओडिशा) में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से दुखी हूं, जिसमें कई कीमती जिंदगियां खत्म हो गईं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति दे। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करता हूं।”

पटनायक ने जान गंवानों वालों के परिवार वालों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की है।

उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री बी. के. अरुखा को भी दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User