एनआईए ने अदालत के आदेश पर हुर्रियत कांफ्रेंस का दफ्तर कुर्क किया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में दिल्ली की एक अदालत के आदेश पर श्रीनगर के राजबाग स्थित हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यालय को रविवार को कुर्क कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Sunday, January 29, 2023 - 18:45
0
एनआईए ने अदालत के आदेश पर हुर्रियत कांफ्रेंस का दफ्तर कुर्क किया

श्रीनगर, 29 जनवरी 2023, (आरएनआई)। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में दिल्ली की एक अदालत के आदेश पर श्रीनगर के राजबाग स्थित हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यालय को रविवार को कुर्क कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी की एक टीम रविवार सुबह हुर्रियत के दफ्तर पहुंची और परिसर की बाहरी दीवार पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

नोटिस में कहा गया है, “सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि राजबाग में जिस भवन में ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस का कार्यालय स्थित है और जिसका स्वामित्व नईम अहमद खान के पास है, जो वर्तमान में मुकदमे का सामना कर रहा है, उसे दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए अदालत के 27 जनवरी 2023 के आदेश पर कुर्क किया गया है।”

हुर्रियत कांफ्रेंस 26 अलगाववादी संगठनों का एक समूह है। इसका गठन 1993 में किया गया था।

सरकार द्वारा अलगाववादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अगस्त 2019 से हुर्रियत कांफ्रेंस का राजबाग स्थित कार्यालय बंद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User