आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के परिणाम घोषित, वाविलला रेड्डी ने शीर्ष स्थान हासिल किया

हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Sunday, June 18, 2023 - 10:30
0
आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड के परिणाम घोषित, वाविलला रेड्डी ने शीर्ष स्थान हासिल किया

नयी दिल्ली, 18 जून 2023, (आरएनआई)। हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित किए गए।

इस साल परीक्षा का आयोजन करने वाले आईआईटी गुवाहाटी के अनुसार, रेड्डी ने 360 अंकों में से 341 अंक हासिल किए।

अधिकारियों के मुताबिक, आईआईटी हैदराबाद जोन की ही नयाकांति नगा भव्या श्री 298 अंक प्राप्त कर लड़कियों में शीर्ष स्थान पर रहीं।

आईआईटी गुवाहाटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आईआईटी-जेईई एडवांस्ड के दोनों पत्रों की परीक्षा में कुल 1,80,372 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 36,204 लड़कों और 7,509 लड़कियों ने जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण की।’’

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन, जेईई-एडवांस्ड के लिए योग्यता परीक्षा है।

यह परीक्षा चार जून को आयोजित की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User