दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Sunday, June 18, 2023 - 11:00
0
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पिंकी (30) और ज्योति (29)

नयी दिल्ली, 18 जून 2023, (आरएनआई)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने दो महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि दोनों महिलाओं के भाई ने तड़के करीब चार बजकर 40 मिनट पर पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी बहनों को आंबेडकर बस्ती में गोली मार दी गई है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा, ‘‘प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमारा पुलिस दल मौके पर पहुंचा और पाया कि दो महिलाओं को गोली लगी है। उन्हें एसजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।’’

डीसीपी के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों का महिलाओं के भाई के साथ पैसों को लेकर विवाद था।

डसीपी ने कहा, ‘‘घटना के मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User