अडाणी समूह के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार का एनडीटीवी के निदेशक मंडल से इस्तीफा

अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार सिंह ने व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।

Sunday, April 9, 2023 - 14:00
0
अडाणी समूह के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार का एनडीटीवी के निदेशक मंडल से इस्तीफा
अमन कुमार

नयी दिल्ली, 9 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कारपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार सिंह ने व्यस्तताओं के चलते एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को बताया, “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे।

वह नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडाणी के एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था।

छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User