अधिवक्ता रोहित पांडेय ने बीसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

अपर्णा कुमारी पत्रकार

Jan 25, 2026 - 10:18
Jan 25, 2026 - 10:19
 0  108
अधिवक्ता रोहित पांडेय ने बीसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

नई दिल्ली(आरएनआई)। जाने माने अधिवक्ता रोहित पांडेय ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) चुनाव 2026 के लिए सदस्य पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली की विभिन्न अदालतों के कई वकील मौजूद थे ।

नामांकन के बाद श्री पांडेय ने कहा कि अगर वह चुने जाते हैं तो उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता वकीलों की सुरक्षा और सम्मान होगी। वकीलों के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पूर्व सचिव श्री पांडेय ने कहा कि वह एक पारदर्शी और वकील-हितैषी बार काउंसिल ऑफ दिल्ली बनाना चाहते हैं, जो हर वकील की आवाज़ बने।

उन्होंने दिल्ली की अदालतों में बेहतर सुविधाएँ, चैंबर्स और पार्किंग व्यवस्था सुधारने की जरूरत पर भी जोर दिया।

उल्लेखनीय है,कि शनिवार को बीसीडी चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन था और 21, 22 और 23 फरवरी को मतदान होगा।एल. एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0