वृंदावन में तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर, महिला की मौत; युवक गंभीर, गेस्ट हाउस में चल रहा था मरम्मत कार्य
मथुरा के वृंदावन में रविवार को एक गेस्ट हाउस में मरम्मत कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रमन रेती क्षेत्र में श्यामा श्याम आश्रम के पीछे स्थित गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से दो मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर जर्जर दीवार हटाने का काम चल रहा था। इस दौरान मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय रचना और बाटी गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान दीवार उतार रहे थे। तभी अचानक दीवार के साथ दोनों मजदूर नीचे गौशाला की ओर गिर पड़े।
हादसे के बाद गेस्ट हाउस के कर्मचारी दोनों को कार से सेवाश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और बाद में घटनास्थल की जांच की। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार, तीन मंजिला गेस्ट हाउस में मरम्मत का काम चल रहा था। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)