MP में सियासी भूचाल: मंत्री पर IAS अधिकारी को धमकाने के आरोप
मध्यप्रदेश में राजनीति और नौकरशाही के बीच छिड़ा टकराव अब मुख्यमंत्री की दहलीज तक पहुंच गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह पर जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ और आईएएस अधिकारी अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाकर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। विवाद की जड़ में एक महिला कर्मचारी का वेतन रोकना और अनुशासन से जुड़ी सख्ती बताई जा रही है। अरविंद शाह का आरोप है कि जब वे मंत्री आवास पर पहुंचे, तो वहां उनके साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि उन्हें सिंगरौली तक परेड कराकर भेजने और करियर तबाह करने जैसी धमकियां भी दी गईं।
इस घटना के बाद एमपी आईएएस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मुलाकात कर इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अगर अधिकारियों के साथ इसी तरह का व्यवहार होता रहा, तो निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से काम करना असंभव हो जाएगा। दूसरी ओर, मंत्री समर्थकों और स्थानीय संगठनों का दावा है कि आईएएस अधिकारी ने एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)