मथुरा में गौ सम्मान दिवस: गो सेवकों ने ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग उठाई

(हरिओम ठाकुर)

Monday, April 27, 2026 - 21:13
0
मथुरा में गौ सम्मान दिवस: गो सेवकों ने ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग उठाई

मथुरा (आरएनआई) आज दिनांक 27.04.2026 को गौ रक्षा दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप जिला कमाण्ड आफिस के पास गौ सम्मान दिवस गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रवि शर्मा एवं दल के सभी पदाधिकारियों गणों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गौ माता के सम्मान में गौ माता दिवस मनाया गया। गौ माता दिवस (सम्मान समारोह) जनपद की सभ तहसीलों में मनाया गया।

जनपद के सभी गौ सेवक एवं रक्षक तथा साधू सन्त उपस्थित हुए। सभी गौ रक्षा सेवकों द्वारा विचार कर एक ज्ञापन तहसील सदर मथुरा कार्यालय पहुंचकर सदर तहसील की उपजिलाधिकारी की अनुपास्थीति में तहसीलदार सदर को ज्ञापना दिया। ज्ञापन में सभी गो सेवको की एक ही मांग रही कि गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री गोपेश बाबा वृन्दावन, मृदुल कांत शास्त्री, गोपेश नाथ चतुर्वेदी (जन्मभूमि अध्यक्ष) छाया गौतम (हिन्दू सभा जिला अध्यक्ष), डा० गोविन्द सिंह (गौ सेवा मिशन), गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, भरत गौतम, सोनू ठाकुर एवं समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User