CJP का सरकार को अल्टीमेटम: FIR वापस नहीं हुईं तो फिर शुरू होगा आंदोलन

Monday, July 27, 2026 - 19:02
Updated: 3 days ago
0
CJP का सरकार को अल्टीमेटम: FIR वापस नहीं हुईं तो फिर शुरू होगा आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार पर आंदोलन के दौरान हुए समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संगठन फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।

आशुतोष रांका का दावा है कि सरकार के साथ यह सहमति बनी थी कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद बिहार और पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में छात्रों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी प्रदर्शनकारियों और वालंटियर्स की निगरानी की जा रही है तथा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

रांका ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों तक भोजन और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने वाले स्वयंसेवकों को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार द्वारा किए गए आश्वासन के विपरीत है।

CJP ने सरकार से मांग की है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर तत्काल वापस ली जाएं, गिरफ्तार किए गए सभी छात्रों को बिना देरी रिहा किया जाए और भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ नई एफआईआर या पुलिस कार्रवाई न की जाए।

आशुतोष रांका ने कहा कि यदि सरकार ने अपने वादे का पालन नहीं किया और कार्रवाई नहीं रोकी, तो संगठन के पास देशभर में दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User