होशियारपुर में ईडी की रेड, मोहल्ला सुखियाबाद के एक घर में की तलाशी
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर शहर के मोहल्ला सुखियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को एक घर पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर ईडी अधिकारियों ने मोहल्ला सुखियाबाद निवासी गोपाल, पुत्र बब्बल राय के घर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच घर में दस्तावेजों और अन्य आवश्यक पहलुओं की जांच की। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले में की गई है, इसे लेकर अभी तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, जांच एजेंसी ने अब तक मामले से जुड़ी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और मामले में आधिकारिक बयान या विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)