सेवा कार्यों के साथ मनाया गया राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन
हरदोई। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शाहाबाद नगर इकाई ने सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस दौरान सरकारी अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने संघर्ष के बल पर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है और शाहाबाद विधानसभा का गौरव बढ़ाया है। उनके जन्मदिन पर जनसेवा के कार्य कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
नगर महामंत्री राजीव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, नगर उपाध्यक्ष अभय शर्मा ‘कंचन’ और नगर कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार राठौर ने कहा कि राज्यमंत्री हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहती हैं और उनके जनसेवा के कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।
इस मौके पर सरकारी अस्पताल के चीफ डॉ. आर.के. मिश्रा, डॉ. अनुज, नीरज राजपूत सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)