पैसे लेकर जुआ खिलाने वाला सिपाही निलंबित, अवैध खनन और लकड़ी कटान को संरक्षण देने का भी आरोप

Tuesday, July 21, 2026 - 20:10
Updated: 12 days ago
0
पैसे लेकर जुआ खिलाने वाला सिपाही निलंबित, अवैध खनन और लकड़ी कटान को संरक्षण देने का भी आरोप

हरदोई, 21 जुलाई। हरदोई पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोपों में कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कासिमपुर में तैनात आरक्षी राजेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सिपाही के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

हरदोई पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना कासिमपुर में तैनात आरक्षी राजेश यादव पर आरोप है कि वह अपने बीट क्षेत्र में कथित रूप से उत्कोच (रिश्वत) लेकर जुआ खिलवाता था। इसके अलावा उस पर अवैध लकड़ी कटान और अवैध खनन जैसी गतिविधियों को संरक्षण देने तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप भी लगे हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User