सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: श्रीनगर के बेमिना में CASO के दौरान तीन गिरफ्तार, जैश के पोस्टर बरामद
श्रीनगर (आरएनआई) श्रीनगर के बेमिना इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। काउंटर आतंकवाद के तहत चलाए गए कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पोस्टर भी बरामद किए गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था। कार्रवाई के दौरान संदिग्धों को पकड़कर जब उनकी तलाशी ली गई, तो जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर मिले, जिससे उनके आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि पोस्टर कहां लगाए जाने थे और इसके पीछे किस नेटवर्क की भूमिका है। सुरक्षाबलों ने साफ किया है कि घाटी में शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से नाकाम किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



