सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
कछौना, हरदोई। (आरएनआई) जिला युवा अधिकारी रूबी पाल के आदेशानुसार नशा मुक्ति युवा फार विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 29 जुलाई 2026 को सुभाष चन्द्र बोस पी.जी. कालेज कहली तेरवा गौसगंज में नशा मुक्ति युवा पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत हरदोई के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निर्देशक डॉ. डी.एन. सक्सेना, प्राचार्य डॉ. ब्रजराज द्वारा छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र कुमार, डा. दीपक गौतम, डॉ एस.के.जेड. रिजवी, कुलदीप सिंह, मिलन कुमार, महेंद्र सिंह, मनोज बाबू उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं को मेरा युवा भारत पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई। आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम नशा मुक्ति युवा में होने वाले पांच कार्यक्रम संगीत, कविता लेखन, रील मैकिग, नृक्कड नाटक, नृत्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत हरदोई. (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आदर्श तोमर और अंशुल यादव द्वारा किया और सहयोगी आसिम अली ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)