सुप्रीम कोर्ट में भावुक हुई महिला, CJI के सामने उतारा मंगलसूत्र; सहारा मामले की सुनवाई अगले मंगलवार तक टली

Tuesday, July 14, 2026 - 12:12
Updated: 20 days ago
0
सुप्रीम कोर्ट में भावुक हुई महिला, CJI के सामने उतारा मंगलसूत्र; सहारा मामले की सुनवाई अगले मंगलवार तक टली

हैदराबाद की एक महिला सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भावुक हो गई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत से अपील करते हुए उसने अपना मंगलसूत्र उतार दिया और कहा कि उसका परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। महिला ने मुख्य न्यायाधीश से कहा, 'हमारा केस सुन लीजिए हुजूर।'

सहारा इंडिया की संपत्तियों की बिक्री से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान, महिला ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया कि लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया है। महिला ने बेंच से कहा, 'पिछले 15 वर्षों से सामान्य जिंदगी नहीं जी पा रहे हैं। हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई है। हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो गया है। हुजूर.. हम सब मिलकर आपसे गुजारिश कर रहे हैं। हमारा मामला सुन लीजिए।'

जिसे cji ने अगले मंगलवार की तारीख दे दी गई?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User